महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हुई सराहना



उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद (सतेन्द्र राघव) : जनपद गाजियाबाद के इंदरगढ़ी बस स्टैंड पर एक रोडवेज बस में महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला और शिशु को संजय नगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि एम्बुलेंस कर्मचारियों ने महिला को बस में की सुरक्षित प्रसव में मदद की जिसके बाद महिला ने एक शिशु को जन्म दिया। इसके बाद महिला और नवजात शिशु को संजय नगर जिला अस्पताल ले जाया गया।