चॉकलेट हब आपके लिए लाया हैं नए अंदाज में बेहतरीन वेराइटिस: 9313187726



उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद (सतेन्द्र राघव) : कुछ कर गुजरने का हो जुनून तो इंसान क्या नहीं कर सकता। ऐसी ही एक नारी शक्ति से हम आप को रूबरू कराते है। जो गाजियाबाद के राकेश मार्ग की रहने वाली प्रीति अरविंद शर्मा से हैं। मिडिल क्लास में शादी होने के बाद घर से बहार जाने की इजाजत भी नहीं थी। शौक-शौक में ही घर से चॉकलेट बनाने का काम शुरू किया है और वो आज बुलंदियों को छू रही है। प्रीति एक ऐसी जीती जागती महिलाओं के लिए मिसाल है जो घर में रहकर ही अपना ऐसा काम शुरू किया। प्रीति का कहना है कि कुछ साल पहले वह अपने घर में है अपने बेटे को चॉकलेट बना कर दिया करती थी। तभी प्रीती शर्मा ने सोचा क्यों ना घर से ही चॉकलेट बनाने का काम शुरु किया जाएं। तभी प्रीति ने ऐसा ठान लिया कि अब कुछ करके ही दिखाना है और उन्होंने सोशल मीडिया की सहायता से अपने काम को इतना बढ़ावा दिया कि आज वह बुलंदियों को छू रही है। प्रीति चॉकलेट बनाने का काम घर पर ही करती हैं। खुद ही उन्हें पैक करती हैं और डिस्पैच करके बाहर भेजते हैं। खास बात यह है कि उनकी चॉकलेट में अंडा मैदा या सेहत को कोई भी नुकसान देने वाली चीज नहीं है। प्रीति शर्मा ने बताया कि उनके पास इतने ऑर्डर आते हैं कि जिनकी भरपाई करना भी कभी-कभी बहुत मुश्किल हो जाता है। आने वाले त्यौहारी सीजन की बुकिंग अभी से शुरू हो गई है। शुरू में परेशानियां बहुत आई लेकिन आज वह एक नारी शक्ति की मिसाल दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया के उनके लाखों फॉलोअर उनके काम और उनकी चॉकलेट को पसंद करते हैं। यह एक नारी शक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है।