बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी



उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद (डेस्क) : गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। बाढ़ जैसी समस्या होने से कंट्रोल रूम में 120-2824516 और 9871465532 पर कॉल कर संबंधी जानकारी दे सकते हैं। आपको बता दें कि भारी बारिश होने की वजह से यमुना और हिंडन नदी के पास बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है और यमुना से लगे लोन के क्षेत्र में बाढ़ का खतरा रहता है। जिससे यहां पर रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम नंबर जारी किया है। कंट्रोल रूम में आप राउंड द क्लॉक कभी भी फोन कर सूचना दे सकेंगे। इससे आपको तत्काल प्रशासनिक सहयोग प्राप्त करने में मदद मिलेगी। अपर जिलाधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि बाढ़ की स्थिति में आईसीसीसी कंट्रोल रूम में फोन नंबर-120-2824516 और 9871465532 पर कॉल कर सूचना दें। गूगल पर बाढ़ कंट्रोल रूम गाजियाबाद सर्च करके भी उपरोक्त दोनों नंबर प्राप्त किया जा सकते हैं।