उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद (डेस्क) : गाजियाबाद बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला। दिनभर चली वोटो की गिनती में 2,778 वोटरों में से 2,553 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आपको बता दें कि देर रात तक चली वोटो की गिनती में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शबनम खान, कोषाध्यक्ष पद पर सचिन गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कपिल त्यागी, सह सचिव प्रशासन पद पर मोनिका सिंह और सहसचिव पुस्तकालय पद पर कमल किशोर की घोषणा हो चुकी है। सचिव पद पर देर रात वोटो की गिनती जा रही है।
गाजियाबाद बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव के परिणाम आए सामने