झारखंड, देवघर (उत्तम/डेस्क) : जनपद देवघर के दुमका मार्ग
पर महेशमारा में स्कूटी सवार युवक को अचानक अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से स्कूटी सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों
ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
आपको बता दें कि परिजनों ने
बताया कि बूचन मरांडी पालोजोरी से अपने घर ठाढ़ी दुलमपुर लौट रहा था। जैसे ही
स्कूटी सवार बूचन मरांडी महेशमारा के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे अनियंत्रित
अज्ञात वाहन चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार चालक काफी चोटिल
हो गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर
ने घायल का उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया है।