प्रवीण सेठी व्यापार
मंडल के अध्यक्ष बने
हापुड़,सीमन/अशोक
तोमर: हापुड़ के व्यापारी नेता व पंजाबी संगठन उत्तर
प्रदेश के संयोजक प्रवीण सेठी को राष्ट्रीय व्यापार मंडल पश्चिमी उत्तर प्रदेश का
अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय व्यापर मंडल के राष्ट्रीय
कार्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा ने की है।
प्रवीण सेठी की
नियुक्ति पर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें मालाएं पहना कर स्वागत
किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह सदैव
व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे।
इस मौके पर विनोद गुप्ता, कपिल एस.एम., राजेश
शर्मा, चरनजीत मुटरेजा, हरीश ग्रोवर, कपिल मुंजाल आदि उपस्थित थे।