कोविड पाजिटिव केस बढऩे से प्रभावित इलाकों को आठ कलस्टर जोन में बांटा
हापुड़, सीमन : नगर पालिका परिषद हापुड़ के अंतर्गत कुछ मौहल्लों में कोरोना पाजिटिव केस बढऩे पर जिला प्रशासन ने कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए कारगर कदम उठाए हैं और प्रभावित इलाकों को आठ कलस्टर जोन में बांट कर सफाई, सैनिटाइजेशन सीलिंग के आदेश दिए है। कलस्टर जोन में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
कलस्टर जोन इस प्रकार है-
1.प्रीत विहार:-प्रीत विहार, एसएसवी इंटर कालेज, अपना घर कालोनी, आनंद विहार।
2.लज्जापुरी:-लज्जापुरी, आदर्श नगर, हरद्वारीनगर, बैंक कालोनी, अर्जुन नगर, पंचशील कालोनी, हर्ष विहार।
3.आवास विकास,मेरठ रोड:-आवास विकास मेरठ रोड, अमृत विहार, संजय विहार, गांधी विहार, पंचवटी, मिशन स्कूल, रेलवे क्वार्टर लाइन पार।
4.श्रीनगर:- श्रीनगर, रेवती कुंज, फ्री गंज रोड, तारा मिल, रेलवे रोड, रेलवे हास्पिटल, प्रेमपुरा, अतरपुरा, ज्ञानलोक, आर्यनगर।
5.शिवपुरी:- शिवपुरी, न्यू शिवपुरी, केशवनगर, शक्ति नगर, इंद्रलोक, पन्नापुरी, कविनगर।
6.साकेत:- साकेत, भीमनगर, अशोक नगर, शिवनगर, सर्वोदय नगर, ग्रीन पार्क।
7.राजीव विहार:- राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, सैनीनगर, रफीकनगर, छज्जूपुरा, सूर्य नगर।
8.आवास विकासर बुलंदशहर रोड:- आवास विकास बुलंदशहर रोड, मदरसा सादात, कोटला मेवातियान, तगासराय, करीमपुरा।
जिला प्रशासन ने नगर पालिका हापुड़ को कलस्टर जोन में सैनिटाईजेशन सीलिंग आदि व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कलस्टर जोन में नागरिकों की संघन जांच की जाएगी।
कोविड पाजिटिव केस बढऩे से प्रभावित इलाकों को आठ कलस्टर जोन में बांटा